उन्नाव में तीन अलग-अलग मामलों में आरोपी गिरफ्तार, एक से चरस बरामद

उन्नाव में पुलिस ने मंगलवार को तीन अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने सुबह ताजपुर मोड़ से प्रमोद कुमार कुर्मी को पकड़ा। प्रमोद महोलिया गांव का रहने वाला है और थाना बेहटा मुजावर क्षेत्र में आता है।

पुलिस ने प्रमोद की पैंट की जेब से 67 ग्राम चरस बरामद की। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया।

दूसरे मामले में, पुलिस ने छेड़खानी और पास्को एक्ट में वांछित अजीत को गिरफ्तार किया। अजीत डड़िया सुनौरा गांव का रहने वाला है और मंसाराम का पुत्र है। उसे बाईपास मार्ग पर स्थित बाबा बोधेश्वर महादेव मंदिर के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसे भी अदालत में पेश किया।

तीसरे मामले में, लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में अदालत से फरार चल रहे मयंक को गिरफ्तार किया गया। मयंक पुरहनिया गांव का निवासी है। पुलिस ने उसे भी न्यायालय भेज दिया है।