Chandauli News:चकिया कोतवाली क्षेत्र में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बंधियों के आसपास के गांवों में ग्रामीणों से किया वार्तालाप, बाढ़ से बचाव के लिए पहल कर सुरक्षा के उपायों की दी जानकारी 

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चकिया। कोतवाली के इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बाढ़ की संभावित खतरों को देखते हुए क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बैठकें आयोजित कीं। उन्होंने गुलाल बंधी, भोका बंधी, मुकरम बंधी और बेहड़ी बंधी के आसपास के गांवों का दौरा किया।

बैठकों के दौरान इंस्पेक्टर सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने बाढ़ के समय आने वाली चुनौतियों और उनसे निपटने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की। ग्रामीणों को आपात स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर जाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने ग्रामीणों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ के दौरान किसी भी समस्या का सामना करने पर तुरंत स्थानीय चौकी पुलिस को सूचित करें। उन्होंने विशेष रूप से चेतावनी दी कि बाढ़ के समय बांध और बंधियों के पास न जाएं क्योंकि यह अत्यंत खतरनाक हो सकता है।पुलिस ने क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान 21 मोटरसाइकिलों का चालान किया गया और सात वाहनों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त, धारा 292 के तहत 10 लोगों का चालान भी किया गया।इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह की सक्रियता और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। इससे तस्करों और माफियाओं पर अंकुश लगा है और वे पुलिस के निर्देशों का पालन करने को बाध्य हुए हैं।