बेरणिया गांव में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

संवाददाता - संतोष व्यास

डूंगरपुर। जिले के दोवड़ा पंचायत समिति के ओडवाडिया ग्राम पंचायत के बेरणिया गांव में शनिवार प्रातः एक पैंथरवन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पैंथरपिछले एक महीने से बेरणिया और आसपास के गांवों में पालतू जानवरों का शिकार कर रहा था जिसको लेकर वन विभाग ने कई स्थानों पर पिंजरे लगाए थे।

शनिवार सुबह बेरणिया गांव में पैंथरके गुर्राने की आवाज सुनकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। रेंजर यशपाल सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि एक वयस्क पैंथरपिंजरे में कैद हुआ है। माना जा रहा है कि वह रात के समय शिकार की तलाश में पिंजरे में फंस गया। वनपाल चंद्रवीर सिंह और अन्य कर्मचारियों की मदद से पैंथरका सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद उसे मुख्यालय ले जाया गया, जहां प्रारंभिक जांच के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।

इस मौके ग्राम पंचायत ओड़वाडिया प्रशासक टीना देवी, समाज सेवी ज्ञानेश्वर ननोमा, उप सरपंच प्रतिनिधि भाविक ननोमा, थावरचंद बरगोट, जितेन्द्र नमोमा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे। यह जानकारी एडवोकेट मुकेश कुमार अहारी ने दी।