भारी वर्षा के कारण पाली मारवाड-बोमादडा रेलखंड के बीच जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

भारी वर्षा के कारण पाली मारवाड-बोमादडा रेलखंड के बीच जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलसेवाए मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द रहेगी

भारी वर्षा के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे के पाली मारवाड-बोमादडा रेलखंड के बीच जल भराव के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाए प्रभावित रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर -श्रीगंगानगर रेलसेवा जो दिनांक 12.07.25 को तिरूवनंतपुरम उत्तर से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड बाई पास-बीकानेर होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 20475, बीकानेर-मिरज रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को बीकानेर से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन-महेसाना होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 14707, लालगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को लालगढ से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग लूनी-समदडी-भीलडी-पाटन-महेसाना होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को साबरमती से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग पालनपुर-भीलडी-समदडी-लूनी होकर संचालित होगी।

5. गाडी संख्या 14802, इन्दौर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को इंदौर से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी।

6. गाडी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को काठगोदाम से संचालित हुई है वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर-फुलेरा-मेडता रोड-जोधपुर होकर संचालित होगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

1. गाडी संख्या 14821, जोधपुर-साबरमती रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा पाली मारवाड तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा पाली मारवाड-साबरमती के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

2. गाडी संख्या 14822, साबरमती- जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 14.07.25 को साबरमती से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

3. गाडी संख्या 20496, हडपसर-जोधपुर रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को हडपसर से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड-जोधपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

4. गाडी संख्या 11090, पुणे-भगत की कोठी (जोधपुर) रेलसेवा जो दिनांक 13.07.25 को पुणे से प्रस्थान की है, वह रेलसेवा मारवाड जं. तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड-भगत की कोठी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।