दहेज हत्या के प्रकरण में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

बरेली। थाना शेरगढ़ पुलिस ने दहेज हत्या के एक गंभीर मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता शन्नो परवीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिनांक 4 जुलाई को सुबह करीब 10:30 बजे ग्राम जुआ जवाहरपुर से की गई। घटना दिनांक 25 फरवरी 2025 को वादी महदूव खाँ पुत्र बन्दन खाँ, निवासी ग्राम इस्लामनगर मकसूदनपुर, थाना देवरनिया ने थाना शेरगढ़ में सूचना दी कि उनकी पुत्री रश्मी बी की ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में चार पहिया वाहन व ₹5,00,000 की मांग पूरी न होने पर हत्या कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शेरगढ़ पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उनि राहुल सिंह पन्डीर, हेकां अरुण कुमार ,मकां रोचक देवल मौजूद थी।