संभलपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है

पूर्वी तटीय रेलवे के संभलपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य

02 जोडी रेलसेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार

पूर्वी तटीय रेलवे के संभलपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण पूर्व में प्रभावित निम्नलिखित रेलसेवाओं के मार्ग परिवर्तन की अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाडी संख्या 20471, लालगढ-पुरी रेलसेवा दिनांक 31.08.25 तक लालगढ से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सरला-संभलपुर सिटी होकर संचालित होगी।

2. गाडी संख्या 20472, पुरी- लालगढ रेलसेवा दिनांक 27.08.25 तक पुरी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग संभलपुर सिटी- सरला होकर संचालित होगी।

3. गाडी संख्या 20813, पुरी-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 27.08.25 तक पुरी से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग संभलपुर सिटी- सरला होकर संचालित होगी।

4. गाडी संख्या 20814, जोधपुर-पुरी रेलसेवा दिनांक 30.08.25 तक जोधपुर से प्रस्थान करने वाली रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सरला-संभलपुर सिटी होकर संचालित होगी।