### **महानदी रेत घाट पर बड़ी कार्रवाई: बिर्रा पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त दबिश, करोड़ों की अवैध रेत तस्करी का पर्दाफाश**

**जांजगीर-चांपा ज़िले के करही गांव में अवैध रेत उत्खनन पर शिकंजा, कई हैवी मशीनें जप्त ? रेत माफियाओं में हड़कंप**

**जांजगीर-चांपा / सक्ती / बिर्रा, छत्तीसगढ़**

ग्राम करही, थाना बिर्रा अंतर्गत महानदी रेत घाट में लंबे समय से चल रहे अवैध रेत उत्खनन पर **खनिज विभाग एवं बिर्रा पुलिस** की संयुक्त टीम ने सख्त कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध गतिविधियों को रोकने की पहल की है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक **विजय कुमार पाण्डेय (IPS)** के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **उमेश कश्यप (रापुसे)** एवं **SDOP चांपा यदुमणि सिदार** के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेत माफियाओं द्वारा महानदी घाट से बड़े पैमाने पर **रेत का अवैध उत्खनन कर छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों** में रेत की तस्करी की जा रही थी। दिनांक **30 मई 2025 एवं 2 जून 2025** को संयुक्त टीम द्वारा ग्राम करही के रेत घाट में दबिश दी गई, जिसमें निम्नलिखित भारी मशीनें अवैध उत्खनन में संलिप्त पाई गईं और मौके पर ही जप्त कर शील की गईं:

* 01 नग **VOLVO कंपनी की चैन माउंटेन मशीन**

* 02 नग **TATA HITACHI कंपनी की चैन माउंटेन मशीन**

* 03 नग **HYUNDAI कंपनी की चैन माउंटेन मशीन**

इन मशीनों को रेत घाट पर कार्यरत पाया गया और तात्कालिक प्रभाव से रोकते हुए कार्यस्थल पर सील कर दिया गया।

### **शील तोड़कर माफियाओं ने दोबारा शुरू किया अवैध उत्खनन**

जप्ती और शीलबंदी के बाद भी रेत माफिया नहीं रुके। बेखौफ होकर **जप्त की गई मशीनों की शील तोड़ दी गई** और पुनः अवैध रूप से रेत का उत्खनन शुरू कर दिया गया। इस कृत्य से शासन को करोड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

इस गंभीर अपराध को संज्ञान में लेते हुए **संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया है**। यह मामला फिलहाल जांचाधीन है।

### **टीम ने निभाई अहम भूमिका**

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निम्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा:

* **गोविंद राम**, **शिव सिंह** ? प्रभारी खनिज अधिकारी, जिला सक्ती

* **उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह** ? थाना प्रभारी, बिर्रा

* **आरक्षक** ? लक्ष्मीनारायण कश्यप, दीपक तिवारी, रामसाय साहू

* **नगर सैनिक** ? विश्वनाथ राठौर, समीर राठौर, महेश्वर तिवारी, दिलीप राठौर, प्रवीण तिवारी

इनकी सक्रियता और सतर्कता के चलते रेत माफियाओं की इस संगठित तस्करी को रोका गया।

---

📝 **CitiUpdate के लिए ? समीर खूंटे की विशेष रिपोर्ट**