श्री ग्वाल जी महाराज पर चढ़ाया जाएगा नेजा, जुटेंगे सनातनी

जगनेर। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूर्णिमा के अवसर पर श्री ग्वाल जी महाराज को भव्य एवं दिव्य तरीके से नेजा (ध्वज) चढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सनातनी समाज के लोगों के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम 26 सितंबर, शनिवार को सुबह 10 बजे शुक्ला मैरिज होम, जगनेर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के संरक्षक एवं मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार होंगे। मुख्य अतिथि सांसद एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार चाहर रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बजरंग दल के पूर्व प्रांत संयोजक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्याम भदौरिया मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम के निवेदक भाजपा आगरा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं बजरंग दल के पूर्व प्रखंड संयोजक डॉ. लवलेश कुमार ?निशंक? ने सनातनी समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया है।