बारिश के बाद कच्चा मकान भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

आलापुर (अंबेडकर नगर)// लगातार हुई तीन दिन की बारिश और 26 तारीख को हुई मूसलाधार बारिश का कहर अब भी जारी है बारिश की वजह से नम हो चुकी कच्छी दीवाल मौसम साफ होने पर भी इलाके में मकान गिरने का सिलसिला जारी है । थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अंतर्गत बहोरिकपुर गांव निवासी श्यामलाल प्रजापति पुत्र स्व० सज्जन प्रजापति का कच्चा मकान  भरभरा कर गिर गया । जर्जर हो चुके मकान गिरने के समय गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ घटना के समय परिवार के लोग बाहर करकट नुमा बरामदे में सो रहे थे तभी अचानक खपरैल का मकान अचानक गिर गया। घर गिरने से परिवार के सामने काफी संकट की स्थिति पैदा हो गई है। मकान गिरने से परिवार का आशियाना पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित श्याम लाल सिंघलपट्टी बाजार में पान की गुमटी की दुकान पर पान बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। कच्चे मकान का अधिकांश हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया, जिससे परिवार के सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और ढांढस बंधाया तथा प्रशासन से ऐसे लोगों की सूची बनाकर आर्थिक मदद एवं प्रधानमंत्री आवास की मांग की है।पीड़ित ने भी प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।