हिंदी विश्वविद्यालय की कुलगुरु ने नवागंतुक विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा- सम्यक दृष्टि से करें व्यक्तित्व का विकास

हिंदी विश्वविद्यालय की कुलगुरु ने नवागंतुक विद्यार्थियों से किया संवाद, कहा- सम्यक दृष्टि से करें व्यक्तित्व का विकास

कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा ने ?सृजन भित्ति पत्रिका? के हिंदी दिवस विशेषांक सहित ?प्रयाग दर्शन? और ?प्रयाग समय? का किया लोकार्पण

प्रयागराज। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा ने प्रयागराज स्थित क्षेत्रीय केंद्र का दौरा किया और नवागंतुक विद्यार्थियों से सार्थक संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सम्यक दृष्टि विकसित करने और निरंतर सीखते हुए अपने व्यक्तित्व एवं ज्ञान का विकास करने के लिए प्रेरित किया।

क्षेत्रीय केंद्र पहुंचने पर अकादमिक निदेशक प्रो. अखिलेश कुमार दुबे ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर कुलगुरु प्रो. कुमुद शर्मा का स्वागत किया। इसके बाद कुलगुरु ने ?सृजन भित्ति पत्रिका? के हिंदी दिवस विशेषांक का लोकार्पण किया। यह विशेषांक हिंदी माह के अंतर्गत जनसंचार माध्यमों में हिंदी की बढ़ती भूमिका और भाषायी तकनीक के विकास पर केंद्रित है।

प्रो. कुमुद शर्मा ने ?सृजन भित्ति पत्रिका? की सराहना करते हुए कहा कि प्रयागराज जैसे ऐतिहासिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक शहर में स्थित विश्वविद्यालय का क्षेत्रीय केंद्र विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और शोध कार्य के लिए महत्वपूर्ण धुरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन के साथ शोध, रचनात्मकता और समसामयिक विषयों की समझ विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर जनसंचार विभाग की छात्रा प्रज्ञा भारती द्वारा संपादित प्रायोगिक समाचार बुलेटिन ?प्रयाग दर्शन? तथा समाचार पत्रिका ?प्रयाग समय? का भी कुलगुरु ने लोकार्पण किया। इन विद्यार्थियों की रचनात्मक पहल की सराहना करते हुए उन्होंने व्यावहारिक पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में निरंतर प्रयोग करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में डॉ. अवंतिका शुक्ला, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अख्तर आलम, डॉ. हरप्रीत कौर, डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी, डॉ. यशार्थ मंजुल, डॉ. सत्यवीर, डॉ. विजया सिंह, डॉ. सुरभि विप्लव, डॉ. चंद्र मणि, डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, सौरभ आनंद वर्मा, अमिय यादव, कौशलेंद्र कुमार, राहुल चंद्र रवि, अनन्या शुक्ला, अर्चना, संदीप, अर्चना निगम, सृष्टि गुप्ता, स्वाति पांडेय और अमित यादव सहित केंद्र के विद्यार्थी एवं शोधार्थी मौजूद रहे।