शुक्र है, संतोष है… टड़ियावां पुलिस की मुस्तैदी ने दिवाली को बनाया मंगलमय! 

शुक्र है, संतोष है? टड़ियावां पुलिस की मुस्तैदी ने दिवाली को बनाया मंगलमय! 

#Hardoi 

त्योहार सिर्फ रोशनी से नहीं, बल्कि सुरक्षा के भरोसे से भी रोशन होते हैं। इस भरोसे को टड़ियावां क्षेत्र में पुलिस ने अपनी सक्रियता और मुस्तैदी से कायम रखा।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा एवं सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम के कुशल नेतृत्व और निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन की सक्रिय कार्यप्रणाली का असर दिवाली के दौरान साफ नजर आया।

पूरे क्षेत्र में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। चप्पे-चप्पे पर निगरानी, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर पैनी नजर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता ने आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत किया।

त्योहारों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखना सिर्फ ड्यूटी नहीं, बल्कि जनता की खुशियों और अमन-चैन की जिम्मेदारी है। टड़ियावां पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से इस जिम्मेदारी का सराहनीय निर्वहन किया।

सलाम उस वर्दी को, जिसकी सतर्कता से आमजन अपने परिवार के साथ बेखौफ त्योहार मना सके।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, सीओ हरियावां लक्ष्मीकांत गौतम एवं थाना प्रभारी निरीक्षक इख्तियार हुसैन सहित पूरी टड़ियावां पुलिस टीम को साधुवाद!

#डी_डी_शुक्ला_स्वतंत्र_पत्रकार

Allfollower Uttar Pradesh Highlights @highlight UP Police Prashant Pathak

Pro Cell Hardoi