हरदोई नगर पालिका चुनाव 2023: आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं पूरी कहानी, जनता को गुमराह करने से पहले देख लीजिए वोटों का हिसाब!

हरदोई नगर पालिका चुनाव 2023: आंकड़े खुद बयां कर रहे हैं पूरी कहानी, जनता को गुमराह करने से पहले देख लीजिए वोटों का हिसाब!

भाजपा प्रत्याशी सुखसागर मिश्र मधुर को मिले 30,381 वोट, सपा के रामज्ञान गुप्ता को 15,511 वोट; नौ प्रत्याशियों के बीच हुआ था मुकाबला।

#Hardoi 

नगर पालिका परिषद हरदोई के वर्ष 2023 के अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे। नामांकन वापसी के बाद चुनावी मुकाबले में उतरे प्रत्याशियों को मिले वोटों का आंकड़ा आज भी चुनावी दावों की सच्चाई समझने का आधार है।

उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी सुखसागर मिश्र मधुर को 30,381 वोट मिले,जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रामज्ञान गुप्ता को 15,511 वोट प्राप्त हुए। दोनों के बीच 14,870 वोटों का अंतर रहा।

नौ प्रत्याशियों का वोटों का पूरा हिसाब:

सुखसागर मिश्र मधुर (भाजपा)_30,381

रामज्ञान गुप्ता (सपा)_15,511

दीपांशु मिश्रा (बसपा)_2,111

शिव कुमार गुप्ता (कांग्रेस)_826

चमन अली (निर्दलीय)_751

गुलाब सिंह (आम आदमी पार्टी)_744

अनूप कुमार (निर्दलीय)_692

अमित (निर्दलीय)_363

रीता गुप्ता (निर्दलीय)_277

डी.डी. शुक्ला की कलम से दो टूक सवाल

चुनाव लोकतंत्र का आईना होता है और आंकड़े उसकी गवाही देते हैं। जनता के सामने कोई भी राजनीतिक दावा रखने से पहले चुनाव आयोग के आधिकारिक परिणामों को देखना जरूरी है।

किसे कितने वोट मिले, किसकी कितनी हिस्सेदारी रही और किसके बीच कितना अंतर था, इसका जवाब भावनाओं या बयानबाजी से नहीं, बल्कि प्रमाणित आंकड़ों से मिलेगा।

कलम बिकाऊ नहीं है साहब,सवाल पूछना पत्रकारिता का धर्म है। कानून का सम्मान भी करेंगे और आंकड़ों की सच्चाई भी जनता के सामने रखेंगे।

✍️ डी.डी. शुक्ला स्वतंत्र पत्रकार_हरदोई

नोट: ऊपर दिए गए वोटों के आंकड़े उपलब्ध पोस्टर पर आधारित हैं। प्रकाशन से पहले निर्वाचन आयोग के प्रमाणित परिणाम से मिलान कर लें।

MYogiAdityanath Akhilesh Yadav UP Police Pro Cell Hardoi Followers & Highlights PIB Fact Check Followers to Followers 

#MYogiAdityanath 

#AkhileshYadav  #highlightseveryonefollowers #BreakingNews #HardoiPolice #DMHardoi