शहीद उद्यान में विकास की हुंकार! 39 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर गरजे मंत्री नितिन अग्रवाल

शहीद उद्यान में विकास की हुंकार! 39 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर गरजे मंत्री नितिन अग्रवाल

चार महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण,ओवैसी के बयान पर विपक्ष को भी लिया आड़े हाथों

#Hardoi 

शहर के ऐतिहासिक शहीद उद्यान में बुधवार को विकास और सियासत का जोरदार संगम देखने को मिला। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने 39 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर विकास की नई इबारत लिखने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान चार महापुरुषों की नई प्रतिमाओं का अनावरण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंच से मंत्री नितिन अग्रवाल ने विकास कार्यों का बखान किया तो राजनीतिक मुद्दों पर भी उनके तेवर तल्ख नजर आए। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के उत्तर प्रदेश की सभी 400 सीटों पर चुनाव लड़ने संबंधी बयान पर तंज कसते हुए उन्होंने विपक्षी दलों को निशाने पर लिया।

मंत्री के तेवरों से साफ संदेश देने की कोशिश दिखी कि राजनीति केवल बयानों से नहीं, बल्कि जनता के बीच किए गए कामों से चलती है। शहीद उद्यान में विकास कार्यों का लोकार्पण और महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनावरण शहर के गौरव और सम्मान से जोड़कर देखा जा रहा है।

अब जनता की निगाहें विकास कार्यों की धरातली हकीकत पर रहेंगी। लोकार्पण के साथ जनता को सुविधाओं का लाभ कब और कितना मिलेगा, इसकी असली परीक्षा आने वाले दिनों में होगी।

#MYogiAdityanath #BreakingNews #HardoiPolice #highlightseveryonefollowers