सवालों का जवाब नहीं, पत्रकार की TRP पर सवाल! अस्पताल के बचाव में पत्रकारिता को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश?

सवालों का जवाब नहीं, पत्रकार की TRP पर सवाल! अस्पताल के बचाव में पत्रकारिता को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश?

#Hardoi 

जनपद में गर्भवती हिमांशी की मौत और सिद्धार्थ हॉस्पिटल को लेकर उठाए गए सवालों पर कुछ लोगों को जवाब देने के बजाय पत्रकार की TRP की चिंता सताने लगी है।

समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कथित जिला उपाध्यक्ष दीपू यादव सहित अन्य लोगों की ओर से पत्रकारिता पर TRP बढ़ाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।

लेकिन सवाल यह है कि आखिर पत्रकार ने कौन-सा सवाल गलत उठाया?

क्या अस्पताल सील करने की कार्रवाई हुई?

क्या मरीजों को शिफ्ट किया गया? क्या चार घंटे में चार यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाने के मामले की जांच हुई? क्या गर्भवती हिमांशी की मौत की जिम्मेदारी तय हुई?

डिप्टी सीएमओ अखिलेश बाजपेई के बयान को सामने रखकर अस्पताल का पक्ष रखा जा रहा है, लेकिन क्या विभागीय अधिकारी के बयान से उठे सभी सवालों का समाधान हो जाता है?

दीपू यादव जी और अन्य लोगों से एक सीधा सवाल_

पत्रकार की TRP बढ़ने से आपको आपत्ति है या स्वास्थ्य विभाग से जवाबदेही मांगने से? पत्रकार का काम किसी की तारीफ में कसीदे पढ़ना नहीं, बल्कि जनता से जुड़े सवालों को जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाना है।

अगर खबर में कोई तथ्य गलत है तो प्रमाण के साथ खंडन कीजिए। जांच रिपोर्ट सामने रखिए। लेकिन सवाल पूछने वाले पत्रकार पर TRP का आरोप लगाकर मूल मुद्दे को पीछे नहीं धकेला जा सकता।

यह TRP की लड़ाई नहीं, एक गर्भवती महिला की मौत से जुड़े सवालों और स्वास्थ्य व्यवस्था की जवाबदेही का मामला है।

सवालों से परेशानी क्यों? जवाब दीजिए, पत्रकार की नीयत पर सवाल उठाकर मुद्दे को मत भटकाइए!

डी डी शुक्ला पत्रकार, हरदोई

#HealthDepartment #siddharthhospital #JusticeForHimanshi #cmyogiadityanathji #UttarPradesh #HardoiPolice #highlightseveryone