शाहाबाद में पत्रकार के सम्मान पर चोट! खबर चलाने के बाद कथित अभद्र टिप्पणियों का आरोप, थाने पहुंचा तहसील संवाददाता रेशु कश्यप

शाहाबाद में पत्रकार के सम्मान पर चोट! खबर चलाने के बाद कथित अभद्र टिप्पणियों का आरोप, थाने पहुंचा तहसील संवाददाता रेशु कश्यप

#हरदोई (शाहाबाद)

जनहित की खबर प्रसारित करना क्या पत्रकार का गुनाह बन गया? बिजली विभाग से जुड़ी खबर चलाने के बाद राष्ट्रीय हिंदी दैनिक सार सागर के तहसील संवाददाता रेशु कश्यप ने आयुष त्रिवेदी और सहायक अभियंता नवीन कुमार पर सोशल मीडिया पर कथित अपमानजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगाया है।

पत्रकार का आरोप है कि उन्हें चोर और दलाल जैसे शब्दों से अपमानित किया गया। मानसिक तनाव इतना बढ़ा कि दवा लेने तक की नौबत आ गई। पूर्व में कवरेज के दौरान मोबाइल छीनने और अभद्र व्यवहार के आरोप भी लगाए गए हैं।

मामले में रेशु कश्यप ने शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा और निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है।

सवाल बड़ा है_खबर से असहमति है तो जवाब तथ्यों से दीजिए, पत्रकार के सम्मान पर कथित हमला क्यों?

अब निगाहें पुलिस प्रशासन पर हैं। क्या पत्रकार को न्याय मिलेगा और क्या पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी?

✍️पत्रकार का सम्मान, पत्रकारिता की पहचान!

#Hardoi #Shahabad #JournalistSafety #PressFreedom #UPPolice #Journalism #UttarPradesh #CMYogi