सड़क सुरक्षा क्विज में सेजेस बालको की छात्रा सावित्री ने हासिल किया तीसरा स्थान, कलेक्टर ने प्रमाण पत्र व शील्ड देकर किया सम्मानित

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/कोरबा जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में पीएम श्री सेजेस बालको नगर की कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की छात्रा कु. सावित्री खैरवार ने तृतीय स्थान हासिल किया। उनकी उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी टी.पी. उपाध्याय ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा को आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

पीएम श्री सेजेस बालको के प्राचार्य नीलकंठ राठौर ने छात्रा सावित्री खैरवार सहित मार्गदर्शक शिक्षिकाओं तनुप्रिया देवांगन और निहारिका शुक्ला को बधाई दी।