संकिसा पहुंचकर डीआईजी ने किया निरीक्षण दिए दिशा निर्देश

अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय व संग्रहालय बनवाए जाने की उठाई मांग

 

संकिसा।आगामी बुद्ध महोत्सव सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर डी आई जी कानपुर ने संकिसा पहुंचकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुक्रवार को डीआईजी यमुना प्रसाद कानपुर ने स्तूप परिसर व धम्मा लोको स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

इसके बाद संकिसा डाक बंगला में डी आई जी यमुना प्रसाद कानपुर,फर्रुखाबाद डीएम डॉ. अंकुर लाठर,एसपी आरती सिंह, कायमगंज सीओ अजय वर्मा ने बौद्ध अनुयायियों तथा सनातनियों के साथ बैठक की। 25 26 अक्टूबर को दो दिवसीय बुद्ध महोत्सव प्रस्तावित है।

बैठक में कहा गया कि विगत वर्षों की भांति त्योहार रजिस्टर के अनुसार ही कार्यक्रम होगा कोई भी नया कार्यक्रम नहीं होगा सभी का ईश्वर एक है। शांतिपूर्ण ढंग से अपना-अपना कार्यक्रम करें।

 पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि बुद्ध महोत्सव को शांतिपूर्ण ढंग से कराएं और अधिशासी अधिकारी संकिसा बसंतपुर को जल,बेरीकेटिंग, कैमरे संबंधित निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए।मेडिकल टीम और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश दिए पार्किंग साफ सफाई के लिए भी कहा गया।

पुलिस प्रशासन को भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

बैठक में उपस्थित मेला प्रबंधक कर्मवीर शाक्य ने डी आई जी से मांग की की मैनपुरी की ओर से कुछ बौद्ध अनुयाई एक ही समय पर धम्म यात्रा लेकर आ जाते हैं।इस पर रोक लगाई जाए इनको अलग से शाम का टाइम दिया।

बौद्ध अनुयायियों को अलग से टाइम दिए जाने की मांग का मां विषारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित ने विरोध किया और कहा कि यदि इनको अलग से टाइम दिया जागेया तो हम सनातनियों का भी टाइम बढ़ाया जाए। इस पर डी एम डॉ.अंकुर लाठर ने कहा कि ऐसा नहीं होगा कोई नया कार्यक्रम नहीं होगा।

वहीं राघव दीक्षित ने संकिसा में पुलिस चौकी बनवाए जाने की मांग की जिस पर द्वारा जानकारी दी गई,पर्यटन विभाग की तरफ से पुलिस चौकी का प्रस्ताव दिया गया है,डी आई जी ने कायमगंज सीओ से कहा कि जन सहयोग एवं नगर पंचायत की मदद से पुलिस चौकी का निर्माण कराएं।

इसके बाद राघव दीक्षित ने कहा कि सन् 1950 में मेरे पूर्वजों ने संकिसा में पंडित अंबा प्रसाद बन्धु संग्रहालय की स्थापना की गई थी।पर्यटन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय व संग्रहालय बनवाए जाने की मांग की। अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और आश्वासन दिया।

बैठक में मेला प्रबंधक कर्मवीर शाक्य,भिक्षु डॉ. धम्म पाल महाथैरो,रघुवीर शाक्य, राघव दीक्षित मां विषारी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष अतुल दीक्षित, सुशील दीक्षित, भूपेंद्र सिंह चौहान ,विवेक दीक्षित बृजेश चतुर्वेदी, रामू मिश्रा अश्वनी मिश्रा,रामलड़ैते आदि लोग,उपस्थित रहे।