बलवीर ने काली नदी से लगाई छलांग,एन डी आर एफ टीम खोज में जुटी

संकिसा फर्रुखाबाद । गुरुवार को मेरापुर थाना क्षेत्र के संकिसा काली नदी पुल से बलवीर नदी में कूद गए तब अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका।
बलवीर जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रकरी के निवासी हैं।
शुक्रवार को बलवीर के परिजन गांव वालों की मदद से बलवीर की खोज बीन करते रहे पर कोई पता नहीं चल सका।
सूचना पर शनिवार को मौके पर पहुंची एन डी आर एफ टीम ने खोज बीन शुरू की पर काफी खोजबीन के बाद कोई पता नहीं चल सका। मेरापुर व भोगांव पुलिस मौके पर मौजूद है।एनडीआरएफ टीम इंचार्ज रश्मि अपनी टीम के साथ खोज करने में जुटी हुई हैं।