विधायक श्याम प्रकाश का जनता दरबार! जनता की समस्याओं पर एक्शन, समाधान का दिया भरोसा!

विधायक श्याम प्रकाश का जनता दरबार! जनता की समस्याओं पर एक्शन, समाधान का दिया भरोसा!

गोपामऊ विधानसभा 157 के विधायक श्याम प्रकाश ने हरदोई स्थित अपने आवास पर सुनी क्षेत्रीय जनता की फरियाद।

#हरदोई
.
जनता की समस्याओं से मुंह मोड़ने के बजाय सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी पीड़ा सुनना ही जनप्रतिनिधि की असली पहचान है। इसी क्रम में आज गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र संख्या 157 के मौजूदा विधायक श्याम प्रकाश ने अपने हरदोई स्थित आवास पर पहुंचे सम्मानित क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके उचित समाधान के लिए आवश्यक पहल की।

किसी ने अपनी परेशानी रखी तो किसी ने व्यवस्था से जुड़ी शिकायत। विधायक ने लोगों की बात सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया।

सवाल सिर्फ कुर्सी पर बैठने का नहीं, जनता के बीच खड़े होकर उसकी आवाज सुनने का है!

जनता को भाषण नहीं, समाधान चाहिए। अब देखना यह है कि आज सुनी गई समस्याओं का निस्तारण कितनी तेजी और प्रभावी तरीके से होता है।

✍️ जनता की आवाज ही जनप्रतिनिधि की असली ताकत है।

#Gopamau157 #ShyamPrakash #Hardoi #जनता_दरबार #जनसमस्या #जनसेवा #UttarPradesh