वार्ड 17 से पार्षद पद के लिए जितेंद्र सोनी उर्फ मिंकु सोनी करेंगे प्रबल दावेदारी

बैकुंठपुर। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर के वार्ड नंबर 17 में आगामी पार्षद चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी क्रम में जितेंद्र सोनी (मिंकु सोनी) द्वारा पार्षद पद के लिए प्रबल दावेदारी किए जाने की बात सामने आई है जितेंद्र सोनी का कहना है कि यदि उन्हें जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिलता है, तो वे वार्ड के विकास के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वार्डवासियों की समस्याओं को संबंधित विभाग एवं नगर पालिका के समक्ष उठाकर उनके निराकरण के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा वार्ड में सड़क, नाली, साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की बात भी कही गई है। जितेंद्र सोनी की दावेदारी के बाद वार्ड नंबर 17 में आगामी चुनाव को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।