नाबालिक की मौत आकाशीय बिजली ने छीनी जिंदगी, मदद के लिए आगे आए अशोक जायसवाल

बैकुंठपुर। जिले के ग्राम बड़े साल्ही में 17 सितंबर को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।घटना के बाद पुलिस की मदद से मृतक के शव को उप स्वास्थ्य केंद्र बचरापोंडी लाया गया। बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण शव को जिला अस्पताल बैकुंठपुर पहुंचाने में परेशानी हो रही थी।इसी दौरान बड़े साल्ही निवासी सरवन ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल को फोन कर पूरी स्थिति की जानकारी दी। सूचना मिलते ही अशोक जायसवाल ने जिला अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर बचरापोंडी के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई।एम्बुलेंस पहुंचने के बाद मृतक के शव को जिला अस्पताल बैकुंठपुर लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के लिए शव को सुरक्षित रखा गया।इसके बाद अशोक जायसवाल ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और दुख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। संकट के समय तत्काल मदद उपलब्ध कराने की इस पहल को ग्रामीणों ने मानवीय संवेदना से जुड़ा कदम बताया।आकाशीय बिजली की इस दर्दनाक घटना ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। वहीं, हादसे के बाद समय पर मिली मदद ने मानवीय संवेदना और सहयोग की मिसाल पेश की।