रन फॉर यूनिटी के तहत थाना रजावली में निकाली गई एकता दौड़

फिरोजाबाद, सिटी अपडेट।सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत थाना रजावली में "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द का संदेश फैलाना रहा।

सुबह 7:00 बजे "WELCOME START" बिंदु से दौड़ का शुभारंभ थाना प्रभारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के साथ-साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राएँ, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर जोश और उत्साह के साथ दौड़ लगाई।

दौड़ के दौरान ?एक भारत, श्रेष्ठ भारत?, ?हम सब एक हैं? और ?देश की शान ? सरदार पटेल महान? जैसे नारे गूंजते रहे। पूरे मार्ग में देशभक्ति और एकता का माहौल बना रहा। स्थानीय लोगों ने भी प्रतिभागियों का तालियों और पुष्प वर्षा से स्वागत किया।

थाना प्रभारी ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने भारत के एकीकरण में जो ऐतिहासिक भूमिका निभाई, वह देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से एकता और अनुशासन के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अंत में सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।