यात्रियों को राहत: मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस से भिवानी के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा

अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष रेलसेवाओं की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, दोनों विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित अवधि के बाद भी जारी रहेगा।

09001/09002 मुंबई सेंट्रल?भिवानी?मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि मुंबई सेंट्रल से 9 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक बढ़ाई गई है। इस दौरान 15 फेरे संचालित होंगे। वहीं भिवानी से यह ट्रेन 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक 15 फेरे लगाएगी।

इसी तरह 09005/09006 बांद्रा टर्मिनस?भिवानी?बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है। बांद्रा टर्मिनस से यह ट्रेन 14 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक 7 फेरे लगाएगी, जबकि भिवानी से 15 अक्टूबर से 26 नवंबर तक 7 फेरे संचालित होंगे।

रेलवे के इस निर्णय से मुंबई और भिवानी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी और त्योहारी एवं बढ़ते यात्री यातायात के दौरान आवागमन में सहूलियत होगी।