मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के निधन पर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति पुनर्गठित के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने जताया दु:ख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर

लखनऊ/उत्तराखंड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी का आज उनके पैतृक गांव पिंजोर (उत्तराखंड) में निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। पैतृक आवास पर ही उनका उपचार किया जा रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

जिस समय यह दुखद समाचार प्राप्त हुआ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में छात्रों को टैबलेट वितरित करने के पश्चात जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की गरिमा और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री जी को माताजी के निधन की सूचना उनका संबोधन समाप्त होने के बाद दी गई।

मुख्यमंत्री की माताजी के निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक और पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

इस दुखद अवसर पर उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने समिति एवं समस्त पत्रकार साथियों की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि माताजी का जाना अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी और उनके शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में असीम दुख सहन करने का धैर्य एवं संबल प्रदान करें।