भाजपा की बैठक में एमएलसी चुनाव और अभियानों की तैयारियों की समीक्षा, क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा ने मतदाता संपर्क बढ़ाने पर दिया जोर, बोले- संगठन की गतिविधियां जनता तक पहुंचाए

हरदोई। भाजपा जिला कार्यालय पर क्षेत्रीय महामंत्री, अवध क्षेत्र राजीव मिश्रा ने जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन के साथ पार्टी पदाधिकारियों एवं विभिन्न अभियानों के संयोजकों के साथ बैठक की। बैठक में शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारियों के साथ सेवा संकल्प और समरसता अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई। शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बूथ और मंडल स्तर पर तैयारियों तथा मतदाता संपर्क बढ़ाने पर जोर दिया गया।�
राजीव मिश्रा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं तथा संगठन के अभियानों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभियानों के दौरान जनता से संवाद कर योजनाओं के संबंध में जानकारी दी जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी संगठन की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों की प्राथमिकता समाज को बांटना नहीं, बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ना होना चाहिए। जनता के बीच विकास, रोजगार, सुशासन और जनकल्याण जैसे मुद्दों पर संवाद किया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका लाभ समाज के अलग-अलग वर्गों तक पहुंच रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत भी बूथ और परिवार स्तर तक संपर्क का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।�
राजीव मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक संपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक अभियानों को सक्रियता से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने पदाधिकारियों और संयोजकों से निर्धारित कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, प्रीतेश दीक्षित, आकाश सिंह, सौरभ सिंह गौर, अजय शुक्ला, अलका गुप्ता, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, सत्येंद्र राजपूत, ओम वर्मा, जिला मंत्री अमरेंद्र अर्कवंशी, नीतू चंद्रा, रितेश गुप्ता, सत्यम शुक्ला, दीपा विश्वास, अदिति कुशवाहा, अतुल सिंह चाऊंपुर, गांगेश पाठक, कपिल मोहन गुप्ता, परेश लोहिया, आयुष कुमार सिंह, संदीप अवस्थी, अर्जुन सिंह, आशुतोष वाजपेयी, प्रद्युम्न आनंद मिश्रा, अभिषेक सिंह, हर्ष सविता, ऋतुराज त्रिपाठी, संजय सिंह गुड्डू और विनोद वर्मा मौजूद रहे।