भवानी मंदिर के समीप तैरते मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनी 

CITIUPDATE NEWS/ संतोष सारथी/कोरबा जिले के भवानी मंदिर समीप हसदेव नदी में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया हैं। शव मिलने के बाद से क्षेत्र में सनसनी का माहौल हैं। शव को सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। घटना मंगलवार सुबह क़रीब 9 बजे की बताई जा रही हैं।

स्थानीय लोगों ने हसदेव नदी पर भवानी मंदिर के समीप एक अज्ञात शव को तैरते हुए देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी हैं। फ़िलहाल यह शव किसका हैं और कहा से आया इस बात का पता नहीं लग सका हैं। फिलहाल शव मिलने की सूचना के बाद से घटनास्थल पर लोगो की भीड़ जुटने लगी हैं।

दूसरी तरफ पुलिस द्वारा मामले की जाँच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शव किसका हैं और कहां से आया हैं। जाँच रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण स्पष्ट हो सकेगा।