भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन करने पहुॅचें कायस्थ

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिलाध्यक्ष कालीशंकर श्रीवास्तव संग कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव व कायस्थ समाज के लोग रहे मौजूद

फतेहपुर के शांति नगर स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर परिसर में स्थित भगवान चित्रगुप्त जी के मंदिर में भगवान चित्रगुप्त जी का पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान भगवान शनि जी की भी पूजन अर्चन किया गया। इसके बाद कायस्थ समाज के तमाम लोगों ने भगवान चित्रगुप्त जी की आरती किया और प्रसाद वितरित किया गया। कहा जाता है कि दीपावली के बाद भाई दूज के दिन कायस्थ समाज के लोग यम द्वितीया के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त जी की पूजन अर्चन करते हैं। कलम दवात की पूजा करते हैं इसके बाद ही कलम को उठाते हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव,अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के जिला अध्यक्ष काली शंकर श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के महामंत्री सावन श्रीवास्तव,कायस्थ महासभा के महामंत्री संजय लाला, चित्रांश महासभा के युवा जिला अध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव, युवा महामंत्री राम जी श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, जयप्रकाश श्रीवास्तव, श्याम सुंदर श्रीवास्तव,प्रदीप गर्ग, राजेंद्र श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव,विनोद श्रीवास्तव, शिवांग श्रीवास्तव, विकास श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।