बावनी इमली में गूंजा राष्ट्रगान,200 दीप जला मनाया फतेहपुर स्थापना दिवस

रील नहीं रियल में बदल रहा फतेहपुर

बिंदकी,फतेहपुर।जिले की 200वीं वर्षगांठ को युवाओं ने ऐतिहासिक अंदाज में मनाया। खजुहा स्थित आजादी के प्रतीक बावनी इमली शहीद स्मारक पर पहुंचकर युवाओं ने न सिर्फ 200 दीप जलाए, बल्कि शहीदों को नमन कर राष्ट्रगान गाकर पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत वीर बलिदानियों को श्रद्धांजलि देकर हुई। जैसे ही 200 दीप एक साथ जले, पूरा शहीद स्मारक रोशनी से जगमगा उठा। इसके बाद युवाओं ने राष्ट्रगान गाया।इस दौरान श्री बालाजी सेवा न्यास के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने कहा, फतेहपुर ने 200 सालों में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। आज जरूरत है कि हम अपनी ऐतिहासिक विरासत बावनी इमली जैसी धरोहरों को संजोकर रखें और घर-घर इस जश्न की ज्योति जलाएं।युवा विकास समिति के प्रवक्ता आलोक गौड़ ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा, अब फतेहपुर सिर्फ रील में नहीं,रियल में बदल रहा है। इसे और विकसित और समृद्ध बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस मौके पर व्यापारी नेता अनूप अग्रवाल,राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव मिश्रा,युवा उद्यमी रजनीकांत अवस्थी,रिंकू तिवारी,भाजपा नेता शिवशंकर सिंह परिहार,युवा नेता आदर्श सिंह चौहान, दीपक सिंह चौहान, राघव ओमर,ऋतिक ओमर, ललित,आशीष तिवारी,विजयनरायण,मनोज,दर्शील सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।