मेडिकल कराने के लिए डीएम एसपी दरबार के चक्कर लगा रही,बेवा,मुख्यमंत्री दरबार जाएगी बेवा

फर्रुखाबाद।दबंगों व्दारा की गई मारपीट में घायल हुई बेवा अनीता पत्नी आनंद गांव हैदरपुर थाना मोहम्मदाबाद अपना मेडिकल कराने के लिए फर्रुखाबाद डीएम व एसपी के चक्कर लगा चुकी परंतु बेवा का मोहम्मदाबाद पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया।जबकि सी एच सी मोहम्मदाबाद के चिकित्सक द्वारा बेवा अनीता को 29 सितंबर को लोहिया के लिए रेफर किया गया है। रेफर स्लिप लेकर बेवा अनीता मोहम्मदाबाद पुलिस के पास गई पुलिस ने यह कहकर टरका दिया कि मेरे पास फोर्स नहीं है और रेफर स्लिप अपने पास रख ली। इसके बाद वह डीएम व एसपी के पास गई लेकिन पुलिस ने मेडिकल के लिए नहीं भेजा।पुनः गुरुवार को बेवा मोहम्मदाबाद थाने पहुंची पुलिस ने रेफर स्लिप बेवा को दे दिया लेकिन उसके साथ कोई फोर्स नहीं भेजा जब बेवा रेफर स्लिप लेकर लोहिया अस्पताल के चिकित्सक के पास गई तो उन्होंने मोहम्मदाबाद थाना प्रभारी के लिए फोन किया परंतु थाना प्रभारी ने फोन भी रिसीव नहीं किया। उसके बाद चिकित्सक ने स्लिप पर लिख दिया कि मोहम्मदाबाद पुलिस को साथ लेकर आओ तब मेडिकल होगा। इसके बाद बेवा पुनः डीएम व एसपी के पास गई परंतु पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए नहीं भेजा।मेड के विवाद को लेकर 17 सितंबर 2026 को कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी स्वर्गीय आनंद की पत्नी अनीता के साथ गांव के ही श्री दयाल जितेंद्र विपिन अतुल ने लाठी डंडों व ईंट पत्थरों से मारपीट की थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अनीता को सीएचसी मोहम्मदाबाद में भर्ती कराया गया था जहां से उपचार के बाद 29 सितंबर को मोहम्मदाबाद के चिकित्सक ने अनीता को लोहिया अस्पताल एक्सरे लिए रेफर कर दिया।जब वह स्लिप लेकर थाने गई तो पुलिस ने यह कह कर टरका दिया कि मेरे पास फोर्स नहीं है।उसके बाद पीड़ित बेवा डी एम व एस पी के पास गई और शिकायत की परंतु पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया।
1अक्टूबर को बेवा पुनः डीएम व एसपी के पास गई फिर भी मोहम्मदाबाद पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया।
पीड़िता अनीता ने बताया पुलिस ने उपरोक्त घटना के संबंध में मैंने श्री दयाल जितेंद्र विपिन अतुल के विरुद्ध मोहम्मदाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था मेडिकल कराने के लिए डीएम व एसपी के कई चक्कर लगा चुकी हूं परंतु मोहम्मदाबाद पुलिस मेरा मेडिकल नहीं करवा रही है अब मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के दरबारा में जाकर उपरोक्त घटना के क्रम में शिकायत करुंगी।