बद्रीलाल तंवर रसभरी राजगढ़ बने ओबीसी महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

राजगढ़ -जीरापुरडग रोड स्थित बालाजी मंदिर में अखिल भारतीय ओबीसी महासभा की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पटेल हीरा सिंह सोंधिया ने की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ आगामी 20 सितंबर को विश्वात्मा भरत गांधी जी के लीडरशिप ट्रेनिंग कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक के दौरान सर्वसम्मति से बद्रीलाल तंवर रसभरी राजगढ़ को अखिल भारतीय ओबीसी महासभा मध्यप्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति के बाद उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई।बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारी महामंत्री पटेल नारायण सिंह सोंधिया मोर पीपली, प्रदेश संरक्षक माधो सिंह तंवर नेसड़ी, प्रदेश महासचिव राम बाबू पुष्पद करेडी, जिला अध्यक्ष कमल सिंह दांगी, जिला उपाध्यक्ष राजगढ़ राजेश रतनपुरिया, जिला सचिव रामबाबू गोड़, जिला मीडिया प्रभारी महेश मालाकार, जीरापुर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार मेरोठा, खिलचीपुर ब्लॉक अध्यक्ष रोहित मालाकार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेक