फिरोजपुर-रामेश्वरम सुपरफास्ट में बढ़ेगा एक अतिरिक्त स्लीपर कोच 17 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक यात्रियों को मिलेंगी अतिरिक्त बर्थ, प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को भी राहत

फिरोजपुर। त्योहारी सीजन में बढ़ते यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम सुपरफास्ट रेलसेवा में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। अतिरिक्त कोच की सुविधा मिलने से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20498/20497 फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम-फिरोजपुर कैंट सुपरफास्ट रेलसेवा में एक द्वितीय शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

गाड़ी संख्या 20498 में फिरोजपुर कैंट से 17 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 20497 में रामेश्वरम से 20 अक्टूबर से 1 दिसंबर 2026 तक यह अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से उपलब्ध रहेगा।

रेलवे के इस निर्णय से त्योहारी सीजन में यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।