किसान आंदोलन के चलते फिरोजपुर मंडल में कई रेलसेवाएं प्रभावित

फिरोजपुर। फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट और लाधुका-जालालाबाद रेलखंड के बीच किसान आंदोलन के चलते फिरोजपुर मंडल में कई रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया गया है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि कुछ को आंशिक रूप से रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है।

गाड़ी संख्या 14602 हनुमानगढ़ जंक्शन-फिरोजपुर कैंट 5 अक्टूबर 2026 को अपने निर्धारित मार्ग लाधुका-जालालाबाद-गुरु हरसहाय-फिरोजपुर सिटी के बजाय फाजिल्का-मुक्तसर-कोटकपूरा-फरीदकोट होते हुए फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 74975 फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का 5 अक्टूबर को गुरु हरसहाय स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं गाड़ी संख्या 74976 गुरु हरसहाय से फिरोजपुर कैंट के लिए शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। गाड़ी संख्या 74976 फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट लाधुका से गुरु हरसहाय के बीच रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 74978 फाजिल्का-फिरोजपुर कैंट और गाड़ी संख्या 74977 फिरोजपुर कैंट-फाजिल्का, दोनों 5 अक्टूबर 2026 को पूरी तरह रद्द रहेंगी।

वहीं गाड़ी संख्या 74988 फाजिल्का-बठिंडा 5 अक्टूबर को कोटकपूरा से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह ट्रेन फाजिल्का से कोटकपूरा के बीच रद्द रहेगी।

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले रेल संचालन की ताजा जानकारी प्राप्त करने की अपील की है। यात्री राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली की वेबसाइट अथवा 139 पर संपर्क कर अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण रेल संचालन में यह अस्थायी बदलाव किया गया है।