फालना रेलवे स्टेशन पर 'स्वच्छता ही सेवा' पखवाड़ा-2026: कॉलोनी परिसर में श्रमदान के साथ कर्मचारियों व वेंडरों ने लिया वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता का संकल्प

फालना स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े -2026 के अंतर्गत आज दिनांक: 01.10.2026 फालना रेलवे स्टेशन कॉलोनी परिसर में श्रमदान किया गया श्रमदान के समय कर्मचारी कुली वेंडर एवं कॉलोनी वासियों द्वारा स्वच्छता को अपनाने एवं गली मोहल्ला में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए वर्ष में 100 घंटे काम से कम श्रमदान करने का संकल्प लिया स्टेशन अधीक्षक श्याम लाल मीणा ने सभी को स्वच्छता के बारे में संदेश दिया श्रमदान के समय मुख्य वाणिज्य निरीक्षक रघुवीर सिंह खटाना मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक मनोज कुमार मीणा जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिक प्रेम सिंह पवार रेलवे सुरक्षा बल के जवान लखविंदर, पिंकी जीआरपी कांस्टेबल बजरंग सफाई सुपरवाइजर पूरण व अन्य सफाई मित्रों द्वारा एवं कॉलोनी वासी भी उपस्थित रहे