विकास कार्यों को गति देने में निभाएं अहम भूमिका - जिलाध्यक्ष परिहार        नवनिर्वाचित पार्षदों का रावणा राजपूत समाज ने किया बहुमान

विकास कार्यों को गति देने में निभाएं अहम भूमिका - जिलाध्यक्ष परिहार

       नवनिर्वाचित पार्षदों का रावणा राजपूत समाज ने किया बहुमान

 

पाली, सिटी नगर निगम चुनाव में हाल ही में निर्वाचित पार्षदों के सम्मान में रावणा राजपूत समाज विकास एवं सेवा समिति की टैगोर नगर इकाई की ओर से गोकुल धाम श्री राधे कृष्ण मंदिर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित पार्षदों का माला, साफा एवं शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया।

     इकाई अध्यक्ष पूनम सिंह राठौड़ एवं उपाध्यक्ष शैतान सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह में समाज के साथ ही अन्य नवनिर्वाचित पार्षदों का भी स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पार्षद मूल सिंह भाटी, तेज सिंह चौहान एवं शीला चंदनानी का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपेक्षा जताई।

  जिलाध्यक्ष परिहार ने कहा कि समाज की ओर से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान उनके प्रति समाज के विश्वास एवं शुभकामनाओं का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर विकास कार्यों को गति देने में अपनी भूमिका निभाएं।

 समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य रहे मौजूद -समारोह में ताराचंद चंदनानी, शहर अध्यक्ष एडवोकेट विक्रम सिंह भैसाणा, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार, ओम सिंह सोढा, कल्याण सिंह सोलंकी, राजू सिंह काणतरा, रणजीत सिंह चौहान, कुशाल सिंह चावड़ा, भंवर सिंह चौहान, मूल सिंह देवड़ा, देवी सिंह चौहान, कुलदीप सिंह सोलंकी, उगम सिंह चौहान सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

 रामदेव रोड इकाई ने भी किया पार्षदों का सम्मान -रावणा राजपूत समाज रामदेव रोड इकाई की ओर से भी रजत नगर स्थित समाज भवन में नवनिर्वाचित पार्षदों एवं समाज के गणमान्य अतिथियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्षद मूल सिंह भाटी, तेज सिंह चौहान, योगेंद्र वर्मा एवं नरेश गहलोत का माला एवं साफा पहनाकर बहुमान किया गया।

 इकाई अध्यक्ष दलपत सिंह सोलंकी ने बताया कि समारोह में प्रेम सिंह गहलोत, सुख सिंह सोलंकी, कल्याण सिंह सोलंकी, जीवन सिंह गौड़, हरिओम सिंह, राजू सिंह, रणजीत सिंह, विजय सिंह, कालू सिंह, किशन सिंह, सुरेंद्र सिंह, खीम सिंह सहित समाज के अनेक लोग मौजूद रहे।