पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव ने डाक्टर अनिल कुमार मिश्रा का जाना हाल शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

विशेश्वरगंज। विकासखंड विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत रनियापुर गोबरही निवासी डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के अस्वस्थ होने की सूचना पर पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव उनके आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ. अनिल कुमार मिश्रा का कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।पूर्व विधायक ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि उन्हें जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। इस दौरान उन्होंने परिजनों से भी मुलाकात कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।डॉ. अनिल कुमार मिश्रा के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद उनके परिचितों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह उन्हें जल्द स्वस्थ कर सामान्य जीवन में लौटने की शक्ति प्रदान करें।