पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे सुधीर गर्ग गुड्डू, घायल महिला के स्वास्थ्य की ली जानकारी

खेरागढ़। विधानसभा खेरागढ़ के ग्राम नदीम में कल देर शाम भारी बारिश के दौरान बिजली गिरने से राजेश सिकरवार का मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर खेरागढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष सुधीर गर्ग गुड्डू रविवार को ग्राम नदीम पहुंचे। उन्होंने पीड़ित राजेश सिकरवार से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली तथा अस्पताल में उपचाराधीन उनकी पत्नी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने घायल महिला के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।