सुग्रीव सिंह चौहान बने भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, खानपुर ग्राम प्रधान ने दी बधाई

पत्रकार सुमित गर्ग,

खेरागढ़/(आगरा): भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुग्रीव सिंह चौहान को ब्रज क्षेत्र का नया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर खानपुर में खुशी का माहौल है।

इस मनोनयन पर खानपुर ग्राम प्रधान गोविन्द सिंह ने सुग्रीव सिंह चौहान को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि चौहान के इस पद पर आसीन होने से पूरे क्षेत्र में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।