पाली सिटी रेलवे अंडरब्रिज के पुनर्निर्माण का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित

पाली सिटी रेलवे अंडरब्रिज के पुनर्निर्माण का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित

 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़े, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामय उपस्थिति

 

पाली सिटी OP न्यूज पाली पाली सिटी रेलवे अंडरब्रिज के पुनर्निर्माण कार्य के लोकार्पण के उपलक्ष्य में 15 अक्टूबर को शाम 5 बजे रेलवे स्टेशन, पाली पर भव्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वर्चुअल माध्यम से जुड़े वहीं समारोह का लाइव प्रसारण भी किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र के विकास एवं नागरिक सुविधाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस परियोजना को लेकर उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पी.पी. चौधरी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, महापौर नमिता विकास बुबकिया, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा एवं मूलसिंह भाटी सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। रेलवे अंडरब्रिज के पुनर्निर्माण को पाली शहर के आधारभूत ढांचे के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाओं को बेहतर बनाने और स्थानीय नागरिकों को लाभ पहुंचाने की उम्मीद है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों के महत्व को रेखांकित करते हुए क्षेत्र की प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हु

आ।