पं.दीनदयाल के सिद्धांत अन्त्योदय के अनुरूप है पशु आरोग्य मेला - पवन मिश्रा

बैतालपुर, देवरिया। विकास खण्ड स्तरीय एक दिवसीय पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन ग्राम पंचायत बटुलही के बरई टोला पर किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा पवन मिश्रा एवं भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने गोपूजन एवं फीता काटकर किया। इसके पश्चात पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
शिविर को संबोधित करते हुए श्री मिश्रा ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के अन्त्योदय के सिद्धांत के अनुरूप पशु चिकित्सालय की सभी सुविधाएं गाँव-गाँव तक पहुँचाने के उद्देश्य से पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया जा रहा है।
पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने 265 पशुओं का पंजीकरण किया एवं विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंजीकृत पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव द्वारा किया गया तथा बीमारियों से बचाव हेतु पशुपालकों को टीकाकरण एवं पोषण पर विशेष ध्यान देने के लिए समझाया गया।
मेले में सभी पशुओं का निःशुल्क उपचार किया गया एवं दवाओं का वितरण किया गया। इस आयोजन में महेन्द्र यादव, सुभाष चन्द्र, पशु मित्र रजनीश यादव, धर्मेन्द्र यादव, राजकुमार यादव, चेतन मणि, दुष्यंत तिवारी, नितेश मणि व अभिषेक मणि ने विशेष सहयोग किया। आयोजन में भाजपा के विकास मणि त्रिपाठी,सुमंत चतुर्वेदी,अनिल तिवारी,अतुल तिवारी एवं ग्राम प्रधान सुरेन्द्र चौरसिया उपस्थित रहे।