नेपावास में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार समझाइश के बाद फिर शुरू हुई वोटिंग

पाली सिटी 

नेपावास में ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार समझाइश के बाद फिर शुरू हुई वोटिंग

पाली/सोजत। पाली जिले के सोजत क्षेत्र के नेपावास गांव में वार्ड परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। इसी के चलते सोजत पंचायत समिति के वार्ड संख्या 3 के मतदान बूथ पर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों की नाराजगी वार्ड संख्या 1 में बदलाव कर वार्ड 3 किए जाने को लेकर बताई जा रही है।

मतदान बहिष्कार की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जताते हुए मतदान से दूरी बनाए रखी। वहीं, रानी पंचायत क्षेत्र की ठुठरिया में भी मतदान के बहिष्कार की सूचना सामने आई।
प्रशासन की ओर से लगातार समझाइश के प्रयास किए गए। इसके बाद नेपावास गांव में ग्रामीणों ने सहमति जताई और मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई। प्रशासन की समझाइश के बाद मतदान शुरू होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली।वार्ड परिवर्तन को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी के चलते कुछ समय तक मतदान प्रभावित रहा।