निक्षय दिवस के अवसर पर डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में क्षय रोगियों के लिए पोषण सामग्री वितरण किया गया

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय दिवस के अवसर पर प्रातः 11 बजे इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन फ़तेहपुर तथा कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास भवन में 51 क्षय रोगियों के लिए पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नागेश सिंह जेल अधीक्षक व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ यू बी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डॉ प्रभाकांत सिंह अपर मुख्य चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण, प्रतीक चिन्ह व जय श्री राम अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।ततपश्चात मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम 3 कन्या क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरित की गई।फिर उपस्थित आजीवन सदस्यों द्वारा सभी क्षय रोगियों को पोषण सामग्री दी गई।पोषण सामग्री में मूंगफली के दाने,भुने चने,सत्तू,गुड़,प्रोटीन पाउडर दिया गया जो कि क्षय रोगियों के चिकित्सकीय कोर्स पूर्ण होने तक दी जाएगी।जेल अधीक्षक व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवाकार्यों का उत्साहवर्धन किया गया।अंत में आजीवन सदस्य डॉ आर के पांडेय के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें गणेश जी की प्रतिमा,माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर सचिव अजीत सिंह,कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार श्रीवास्तव,आजीवन सदस्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव,उमेश कुमार श्रीवास्तव,प्रेमचंद्र मौर्य,विभा मिश्रा,सुरेश कुमार श्रीवास्तव,वेदप्रकाश गुप्ता,विनय कुमार,शिवांकन श्रीवास्तव,पुष्पलता श्रीवास्तव,दिलीप कुमार पांडेय,जितेंद्र सिंह,विष्णु श्रीवास्तव,अभिनव आदि उपस्थित रहे।