त्योहारों पर रेलवे का बड़ा फैसला, कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में बढ़ाए अतिरिक्त कोच

त्योहारों पर रेलवे का बड़ा फैसला, कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में बढ़ाए अतिरिक्त कोच

स्लीपर और थर्ड एसी के कोच 10 से 14 नवंबर तक रहेंगे उपलब्ध, यात्रियों को मिलेगी राहत

जम्मू। त्योहारों के सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्री भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 19224 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है।

इसके तहत 10 नवंबर से 14 नवंबर 2026 तक ट्रेन में थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे। इस व्यवस्था से पंजाब, राजस्थान और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक बर्थ और सीटें उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों को टिकट मिलने में सुविधा के साथ ही यात्रा अधिक आरामदायक होगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अतिरिक्त कोचों में उपलब्ध सीटों की बुकिंग के लिए रेलवे आरक्षण केंद्रों, आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग करें।