त्योहारों पर यात्रियों को राहत, उत्तर मध्य रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे

प्रयागराज। आगामी पूजा और त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यात्री सुविधा के लिए 13 जोड़ी विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे चलने से विभिन्न प्रमुख शहरों के बीच यात्रियों के लिए सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना भी बेहतर होगी।

उत्तर मध्य रेलवे के अनुसार, कानपुर सेंट्रल-असारवा-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 01905/01906 के अतिरिक्त फेरे चलाए जाएंगे। 01905 कानपुर सेंट्रल से पांच अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को नौ फेरे लगाएगी, जबकि 01906 असारवा से छह अक्टूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को नौ फेरे लगाएगी।

आगरा कैंट-उधना-आगरा कैंट विशेष ट्रेन संख्या 01907/01908 के आठ-आठ फेरे होंगे। 01907 आगरा कैंट से छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 01908 उधना से सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

इसी तरह असारवा-आगरा कैंट-असारवा विशेष ट्रेन संख्या 01909/01910 के भी आठ-आठ फेरे निर्धारित किए गए हैं। 01909 असारवा से छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार तथा 01910 आगरा कैंट से पांच अक्टूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को संचालित होगी।

वीजीएल झांसी-बांद्रा टर्मिनस-वीजीएल झांसी विशेष ट्रेन संख्या 02199/02200 के नौ-नौ फेरे होंगे। 02199 झांसी से एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और 02200 बांद्रा टर्मिनस से तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।

प्रयागराज-उधना-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04105/04106 के 18-18 फेरे निर्धारित किए गए हैं। 04105 प्रयागराज से एक अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार तथा 04106 उधना से दो अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार को संचालित होगी।

इसके अलावा प्रयागराज-साबरमती-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04179/04180 के 17-17 फेरे चलेंगे। यह ट्रेन पहले 04111/04112 संख्या से प्रयागराज-गांधीग्राम के बीच संचालित हो रही थी। अब इसके गंतव्य स्टेशन को गांधीग्राम के स्थान पर साबरमती कर दिया गया है। 04179 प्रयागराज से तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार तथा 04180 साबरमती से चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी।

सूबेदारगंज-वलसाड-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन संख्या 04119/04120 के नौ-नौ फेरे होंगे। 04119 तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और 04120 चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

प्रयागराज-दादर-प्रयागराज विशेष ट्रेन संख्या 04139/04140 के नौ-नौ फेरे निर्धारित किए गए हैं। 04139 प्रयागराज से दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और 04140 दादर से चार अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को संचालित होगी।

सूबेदारगंज-उधना-सूबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04155/04156 के 12-12 फेरे होंगे। 04155 सूबेदारगंज से 19 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार तथा 04156 उधना से 20 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।

सूबेदारगंज-दादर-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन संख्या 04175/04176 के आठ-आठ फेरे निर्धारित हैं। 04175 सूबेदारगंज से चार अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार और 04176 दादर से छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी।

वहीं सूबेदारगंज-वलसाड-सूबेदारगंज विशेष ट्रेन संख्या 04177/04178 के आठ-आठ फेरे चलाए जाएंगे। 04177 सूबेदारगंज से छह अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और 04178 वलसाड से सात अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

सूबेदारगंज-इंदौर-सूबेदारगंज द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04169/04170 के 17-17 फेरे निर्धारित किए गए हैं। 04169 सूबेदारगंज से दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार और सोमवार तथा 04170 इंदौर से तीन अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को संचालित होगी।

इसके अलावा प्रयागराज-वेरावल-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष ट्रेन संख्या 04173/04174 के नौ-नौ फेरे चलेंगे। 04173 प्रयागराज से एक अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार और 04174 वेरावल से दो अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

01906 के समय में बदलाव

परिचालनिक कारणों से असारवा-कानपुर सेंट्रल विशेष ट्रेन संख्या 01906 के समय में छह अक्टूबर से संशोधन किया गया है। संशोधित समय के अनुसार ट्रेन टूंडला स्टेशन पर सुबह 3:50 से 3:55 बजे, फिरोजाबाद में 4:20 से 4:22 बजे और इटावा में 5:10 से 5:12 बजे ठहरेगी। ट्रेन का कानपुर सेंट्रल पहुंचने का समय सुबह 7 बजे ही रहेगा।

गांधीग्राम के स्थान पर साबरमती होगा गंतव्य

परिचालनिक कारणों से ट्रेन संख्या 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज द्वि-साप्ताहिक विशेष ट्रेन का गंतव्य स्टेशन गांधीग्राम से बदलकर साबरमती कर दिया गया है। अब यह ट्रेन 04179/04180 प्रयागराज-साबरमती-प्रयागराज के नाम और संख्या से संचालित होगी। प्रयागराज से इसका संचालन तीन अक्टूबर और साबरमती से चार अक्टूबर से शुरू होगा। फतेहपुर और महेसाणा के बीच ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।