त्योहारों पर यात्रियों को राहत: लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के 9 फेरे बढ़े

आगामी त्योहारों को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए लालकुआं-राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के संचालन की अवधि बढ़ा दी है। गाड़ी संख्या 05045/05046 के 9 अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे।

रेलवे के अनुसार,गाड़ी संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 4 अक्टूबर से 29 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं साप्ताहिक स्पेशल 5 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। दोनों दिशाओं में कुल 9-9 फेरे बढ़ाए गए हैं।

रेलवे के अनुसार, स्पेशल ट्रेन के मार्ग में आने वाले स्टेशनों पर संचालन समय और ठहराव पहले की तरह ही रहेंगे। त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस विस्तार से यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।