डबल डेकर बसों में मुसाफिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे! सामान चोरी पर कथित बेरुखी, परिवहन विभाग की जवाबदेही पर उठे सवाल

किराया वसूलने में आगे, यात्रियों की सुरक्षा में पीछे?

डबल डेकर बसों में मुसाफिरों की सुरक्षा भगवान भरोसे! सामान चोरी पर कथित बेरुखी, परिवहन विभाग की जवाबदेही पर उठे सवाल

#लखीमपुर-सीतापुर-हरदोई

सड़कों पर दौड़ती डबल डेकर बसें,जेब से किराया भरते मुसाफिर और सुरक्षा के नाम पर उठते सवाल! असद कंपनी की एक बस में यात्री का सामान चोरी होने का आरोप सामने आया है। शिकायत करने पर बस स्टाफ के कथित गैरजिम्मेदाराना रवैये ने मामले को और गंभीर बना दिया।

परिजनों ने सक्षम अधिकारियों को लिखित शिकायत भेजकर बस संचालन, परमिट, फिटनेस और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की मांग की है। सवाल यह है कि आखिर यात्रियों से किराया वसूलने वाले संचालकों की जवाबदेही कौन तय करेगा?

मुसाफिर की सुरक्षा कोई एहसान नहीं, अधिकार है! यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई जरूरी है। अब निगाहें परिवहन विभाग पर हैं_क्या जांच होगी या शिकायत फाइलों में दफन हो जाएगी?

#MYogiAdityanath #UPGovt #HardoiPolice #DMHardoi #UttarPradesh #hardoi