कुछ भाई लोग सवाल कर रहे हैं कि हम उदय के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हैं? तो उन भाइयों से बस इतना कहना है कि भाई, हम किसी के पीछे निजी खुन्नस में नहीं पड़े हैं, मुद्दा सिद्धांत और कानून का है।

#Hardoi 

कुछ भाई लोग सवाल कर रहे हैं कि हम उदय के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हैं? तो उन भाइयों से बस इतना कहना है कि भाई, हम किसी के पीछे निजी खुन्नस में नहीं पड़े हैं, मुद्दा सिद्धांत और कानून का है।

यह वायरल ऑडियो उन्हीं भाइयों को समर्पित है, जो बिना पूरी बात जाने सवाल खड़े कर रहे हैं।

भाई,एक बात कान खोलकर सुन लीजिए! जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किसी के लिए भी उचित नहीं है। अगर कोई व्यक्ति बार-बार हमारी जाति का नाम लेकर हमें नीचा दिखाने की कोशिश करता है, तो क्या उसे खुली छूट दे दी जाए? क्या किसी की जाति का नाम लेकर अपमान करना कोई शौक या अधिकार है?

हमारी जाति का नाम लेकर बार-बार 'पंडित' कहकर तंज कसने वालों को भी समझना चाहिए कि सम्मान सबका होता है और अपमान किसी का भी बर्दाश्त करने की मजबूरी नहीं है।

हम साफ कहना चाहते हैं कि कानून किसी की जाति, पद, पहचान या रसूख देखकर लागू नहीं होना चाहिए। टड़ियावां पुलिस द्वारा निष्पक्ष जांच होकर ऑडियो की सत्यता की पुष्टि करके नियमानुसार कार्रवाई हुई।

आखिर में उन भाइयों से दो टूक सवाल है_

जब किसी दूसरे की जाति का अपमान होता है तो कानून याद आता है, लेकिन जब हमारी जाति का नाम लेकर बार-बार तंज कसा जाता है तो सबको सांप क्यों सूंघ जाता है?

हम न किसी से डरकर कलम रोकेंगे, न किसी के दबाव में अपने सवाल बदलेंगे।

न खुन्नस, न जातीय घमंड, न व्यक्तिगत दुश्मनी_बस एक ही मांग है, कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।

#शुभ_प्रभात 

_स्वतंत्र पत्रकार डी. डी. शुक्ला

#HardoiPolice #ashokkumarmeena #DMHardoi #UttarPradesh #MYogiAdityanath #UPGovt 

नोट: ऑडियो को प्रमाण मानने से पहले उसकी प्रामाणिकता और पूरा संदर्भ जांचना जरूरी है....🙏