जेकेएसएस की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा पर जोर।

पीलीभीत। मोहल्ला खकरा स्थित जन कल्याण सुरक्षा संघ (जेकेएसएस) कार्यालय पर रविवार को संगठन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं की सुरक्षा, महिलाओं की समस्याओं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला, तहसील, ब्लॉक और नगर अध्यक्ष अपनी-अपनी कार्यकारिणी गठित कर जल्द जिला मुख्यालय पर उपलब्ध कराएं, ताकि संगठन का विस्तार किया जा सके। उन्होंने ब्लॉक एवं तहसील अध्यक्षों से ग्राम स्तर पर ग्राम अध्यक्षों के माध्यम से कार्यकारिणी गठित करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखेगा। किसी भी स्तर पर उत्पीड़न होने की स्थिति में जेकेएसएस हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास करेगा। उन्होंने महिलाओं और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में वर्तमान समय में युवा अपने रास्ते से भटक रहे हैं। सरकार को गांवों, नगरों और शहरों में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने चाहिए।

जेकेएसएस के राष्ट्रीय महासचिव श्रीपाल सिंह ने कहा कि ?गांव की समस्या, गांव में समाधान? कार्यक्रम के तहत संगठन गांव-गांव चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं का मौके पर समाधान कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बिचौलिए लोगों को गुमराह कर चौपाल कार्यक्रम में पहुंचने से रोक रहे हैं और समस्याओं की आड़ में अपना स्वार्थ सिद्ध कर रहे हैं।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने युवाओं में बढ़ते नशे के चलन पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशे के कारण युवाओं की आर्थिक, मानसिक, शारीरिक और पारिवारिक स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने स्मैक, चरस और गांजा के अवैध विक्रेताओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

बैठक में जिला सचिव बृजेश सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष महिला पूनम वर्मा, हेमनाथ भोजवाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य पीलीभीत कश्यप सिंह, ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष मरौरी प्रभुनाथ, न्याय पंचायत महासचिव जमुनिया बलवीर सिंह, तहसील सचिव कलीनगर अनिल कुमार, सह सोशल मीडिया प्रभारी ब्लॉक बरखेड़ा ओमकार, ग्राम अध्यक्ष शहर किशनपुर जयवीर सिंह, ग्राम अध्यक्ष बंदरबोझ गुरनाम सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीनानाथ, हरिश्चंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।