जिला चिकित्सालय में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, परखी सुरक्षा व्यवस्था

जिला चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल, एफएसओ डॉ ज्ञान प्रकाश शर्मा ने परखी तैयारियां

मुरादाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के आदेश पर अग्निशमन विभाग की ओर से जिला चिकित्सालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एफएसओ डॉ. ज्ञान प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन टीम ने अस्पताल परिसर में आग लगने की स्थिति में बचाव एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभ्यास कराया।

मॉक ड्रिल के दौरान अस्पताल के कर्मचारियों को आग लगने पर तत्काल उठाए जाने वाले कदमों, अग्निशमन उपकरणों के इस्तेमाल और मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालने के तरीकों की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई और बचाव कार्यों का अभ्यास कराया गया। इस पहल का उद्देश्य अस्पताल में भर्ती मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा किसी भी अग्निकांड से निपटने के लिए तैयार रहना है।