जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में कायाकल्प राज्य स्तरीय टीम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

बैकुण्ठपुर। जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में गुरुवार, 10 सितंबर को कायाकल्प अभियान के तहत राज्य स्तरीय मूल्यांकन टीम द्वारा अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया। टीम के पहुंचने पर अस्पताल प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया।राज्य स्तरीय टीम में स्वास्थ्य संचालनालय के उप संचालक डॉ. टी.के. टोंडर एवं डॉ. नेतराम बेक, एनएचएम कार्यक्रम प्रबंधक आनंद साहू, राज्य सलाहकार महेश सिंह, संभागीय सलाहकार आसिम एक्का तथा डॉ. उरया नाग, HSO-WHO रायपुर शामिल रहे।निरीक्षण से पहले अस्पताल की तैयारियों एवं कायाकल्प अभियान के तहत किए जा रहे कार्यों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसके बाद टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं विभागों का स्थलीय निरीक्षण कर स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, मरीज सुविधाएं, दवा एवं उपकरणों का रखरखाव, पेयजल, शौचालय, अग्नि सुरक्षा, विद्युत एवं जल व्यवस्था, रिकॉर्ड संधारण तथा परिसर के सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान CMHO डॉ. प्रशांत सिंह, सिविल सर्जन डॉ. आयुष जायसवाल, RMO डॉ. कार्तिकेय सिंह, BMO डॉ. अनित बक्सला (पोड़ी बचरा) सहित वार्ड प्रभारी, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार राज्य स्तरीय मूल्यांकन कार्यक्रम अधिकारियों-कर्मचारियों के समन्वय एवं टीम भावना के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।