जनसमस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रेवा यादव, कसरा की कीचड़युक्त सड़क की समस्या पर तत्काल की पहल

बैकुंठपुर। विभिन्न ग्रामों से ग्रामीण कार्यकर्ता, आम नागरिक एवं जरूरतमंद लोग अपनी समस्याओं को लेकर विधायक बैकुंठपुर श्री भैयालाल राजवाड़े के पूर्व मंत्री प्रतिनिधि एवं वर्तमान विधायक प्रतिनिधि, गौ सेवा आयोग समिति के जिला अध्यक्ष तथा बजरंग होटल संचालकरेवा यादव के पास पहुंचते हैं। रेवा यादव अपने बजरंग होटल में ही लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए तत्काल संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर पहल करते हैं इसी क्रम में कसरा ग्राम के ग्रामीणों ने गांव की कीचड़युक्त सड़क की समस्या से रेवा यादव को अवगत कराया। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल संबंधित जनपद पंचायत बैकुंठपुर केसीईओ पन्ना साहब से फोन पर चर्चा कर सड़क की स्थिति की जानकारी दी। इस पर सीईओ द्वारा शीघ्र आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं को सुनना, उन्हें संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना और समाधान के लिए लगातार प्रयास करना रेवा यादव की कार्यशैली का हिस्सा है। गरीब, जरूरतमंद और आम नागरिकों की सहायता के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण के लिए की जा रही इस पहल से उन्हें जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। उन्होंने रेवा यादव के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।